Friday, October 23rd, 2026

 छपरा में वार्ड सदस्य की हत्या 

छपरा  
बिहार में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इस बीच चुनावी रंजिश को लेकर छपरा के बनियापुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर में मंगलवा की रात वार्ड सदस्य की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जिसकी हत्या की गई है उसने मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के भुसाव के वर्तमान वार्ड सदस्य सद्दाम हुसैन को अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि सद्दाम हंसराजपुर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 

रात साढ़े दस बजे के लगभग परिजनों को सूचना मिली कि सद्दाम की बाइक सड़क किनारे पड़ी हुई है, जो कि मृतक के घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर थी। सुबह 5:00 बजे के लगभग बाइक जहां पर मिली थी, उससे कुछ ही दूरी पर गेहूं के खेत से युवक का शव बरामद किया गया है। युवक को 3 गोली मारी गई है।  घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग काफी संख्या में इकट्ठा हो गए। बताया जाता है कि सद्दाम इस बार मुखिया का चुनाव लड़ने वाला था। पुलिस इस घटना को राजनीतिक रंजिश से भी जोड़कर देख रही है। 

गौरतलब है कि रविवार की रात छपरा के मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर की मुखिया सिया देवी के पोते की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक 18 वर्षीय आकाश कुमार मुखिया के सबसे छोटे पुत्र शैलेन्द्र उपाध्याय का सबसे छोटा बेटा था। 

 

Source : Agency

पाठको की राय